जीरे से करें मोटापा दूर (देसी नुस्खे)

Body-fitness-tips-hindi
जीरा आपको हर रसोई में आसानी से मिल जाएगा। Body-fitness-tips-hindi इसका इस्तेमाल आमतौर पर सभी प्रकार की सब्जियों और नमकीन व्यंजनों में मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि जीरा सिर्फ एक स्वादिष्ट और सुगंधित मसाला ही नहीं है, बल्कि इसमें कई अन्य गुण भी मौजूद हैं। इसके अलावा, यह कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। एक शोध के अनुसार, जीरा पाउडर शरीर की चर्बी को कम कर सकता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है

जीरा सिर्फ एक मसाला ही नहीं है, बल्कि यह वजन घटाने में भी मदद करता है।
इस के अलावा
पाचन क्रिया की अन्य कई क्रियाएं जैसे कोलेस्ट्रॉल, दिल का दौरा,एनीमिया, पाचन तंत्र
अशांति, गैस आदि प्रतिदिन सही करता है
जीरा पाचन के दौरान होने वाली गैस की समस्या में मदद करता है, जो कुछ समय के लिए ही रहती है।
खाना बनाते समय जीरा जरूर डालें।
हृदय रोगियों के लिए सर्वोत्तम
जीरा हृदय रोगियों के लिए भी बहुत लाभदायक है। जीरा कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। इसके साथ ही, यह शरीर में वसा जमा होने से रोकता है और दिल के दौरे से भी बचाता है।
त्वचा संक्रमण से बचाव
जीरे में मौजूद विटामिन त्वचा के संक्रमण से रक्षा करते हैं। इसी तरह, जीरे ढीली त्वचा के कारणों को भी दूर करते हैं, क्योंकि झुर्रियां ढीली त्वचा के बाद ही बनती हैं, जो उम्र बढ़ने का संकेत हैं। जीरे के सेवन से त्वचा में कसाव आता है।
15 दिनों के बाद वजन कम हो जाएगा
जीरा का लगातार 15 दिनों तक सेवन करने से वजन कम किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, जीरे में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पेट की चर्बी कम करने में सहायक होते हैं।
देसी नुस्खे
आप उल्लिखित किसी भी नुस्खे को अपना सकते हैं, जिससे आपको मोटापा कम करने में मदद मिलेगी।
पहला
1.नुस्खा

दो चम्मच जीरा एक गिलास पानी में भिगोकर रात भर रख दें। सुबह इसे उबालकर गर्म चाय की तरह पी लें। इसका रोजाना सेवन शरीर से अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायक होता है
2. नुस्खा
अगर आप एक चम्मच जीरा पाउडर को 5 ग्राम दही में मिलाकर रोजाना सेवन करें तो आपका वजन निश्चित रूप से कम होगा।
3.नुस्खा
ग्राम जीरा पाउडर को पानी में मिला लें। इसमें कुछ बूंदें शहद की मिला लें। फिर इसे पी लें। सब्जियों का सूप बनाएं, उसमें एक चम्मच जीरा डालें या फिर ब्राउन राइस बनाएं।
इसमें जीरा मिला दें, इससे न केवल इसका स्वाद बढ़ेगा बल्कि आपका वजन भी कम होगा।
निर्धारित मात्रा में ही जीरा डालें।
इसके चलते जीरे के कुछ नुकसान 
  1. जीरे का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से सीने में जलन, डकार जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. से आपको अंदरुनी और बाहरी त्वचा को नुकसान होगा अगर किसी को जीरे से एलर्जी या फिर इसका सेवन पहली बार कर रहा है तो उसे इसका सेवन बहुत सावधानी से करना चाहिए. क्योंकि जीरा का सेवन करने से आपको स्किन में खुजली या फिर एलर्जी हो सकती है.
  1. प्रेगेनेंसी के दौरान महिलाओं को जीरा का सेवन करने से बचना चाहिए. दरअसल जीरे की तासीर गर्म होती है, जिससे अंदरुनी नुकसान होता है इससे बच्चे को भी नुकसान हो सकता है. जिसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है.
  1. जीरे का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से उल्टी की समस्या हो सकती है. अगर आप भी जरूरत से ज्यादा इसे खा लेते हैं, तो आपको ऊल्टी या जी मिचलाने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
  1. जीरे में पाया जाने वाला तेल बहुत वाष्पशील होता है. जिसके कारण अधिक मात्रा में जीरा का सेवन करने से किडनी या लिवर डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है.भुुख उसके अलावा किडनी का इन्फेक्शन और मूत्र संबंधित कुछ आम बीमारियां हो सकती है इसके  चलते जीरा का सेवन उचित मात्रा में करना चाहिए

ध्यान रखें, जीरा केवल निर्धारित मात्रा में ही डालें, क्योंकि अधिक मात्रा में डालने से विपरीत प्रभाव हो सकता है। किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ