घर पर बॉडी बनाने के तरीके

https://body-fitness-tips-hindi.blogspot.com/

1.घर पर बॉडी बनाने का पहला तरीका वॉक और रनिंग  हैं। आप घर की छत पर वॉक करने के साथ घर के पास वाले पार्क में भी रनिंग कर सकते हैं। इन दोनों से ही आप एक्टिव रहने के साथ मसल्स भी स्ट्रांग हो सकती हैं।

 2.एक मात्र ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे करने से शरीर के कई हिस्से तुरंत एक्टिव होते हैं। रस्सी कूदते समय आपके हाथ की कलाइयां, पैर, पैर के पंजे, शोल्डर, थाई सहित कई हिस्से और सेंशेस काम करते हैं।

रस्सी कूदने से शरीर की तेजी से फैट कम होती है। यह आपके पैरों के साथ कंधों और हाथों को मजबूत बनाती है। इसके लिए आपको घर पर ही एक रस्सी चाहिए। इसे एक्सरसाइज को आप छत, आंगन, गली या पार्क कही पर भी कर सकते हैं।

3.पुश अप्स कॉमन और पॉपुलर एक्सरसाइज है। इसे आपने बड़े भैया या दोस्तों को भी करते हुए देखा होगा। बॉडी बनाने के लिए पुरुष सबसे पहले इससे ही शुरुआत करते हैं। यह एक्सरसाइज दिखने में भले ही आसान लगे, लेकिन इसे करना काफी मुश्किल होता है।

4.बॉडी वेट एक्सरसाइज (Body Weight Exercise) में कई तरह की एक्सरसाइज होती हैं। इनमें से कई एक्सराइज आपने स्कूल में भी की होंगी। इनमें आप जंपिंग, स्टेप अप-डाउन, स्क्वाट, हाइ नी रनिंग जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

बॉडी वेट एक्सरसाइज में पैरों के सहारे लटकना भी शामिल है। ये सभी आपको फिट रखने, भूख बढ़ाने और वेट गेन करने में भी मदद कर सकती हैं। इससे आप कुछ ही दिन में घर पर ही परफेक्ट बॉडी पा सकते हैं।

5.आपने भी बचपन में खूब साइकिल चलाई होगी। बढ़ती उम्र के साथ आपने साइकिल की बजाय मोटर साइकिल या कार से सफर करना शुरू कर दिया होगा। लेकिन ये बड़े ही काम की चीज है। आप मॉर्निंग में पार्क में या सड़क पर साइकिलिंग कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ