(शाकाहारी लोगों के लिए Muscle Gain & Fitness Guide)
आज के समय में फिट और मजबूत शरीर बनाना हर किसी की जरूरत बन गया है। लेकिन लोग तरह-तरह के डाइट प्रोडक्ट और तरह-तरह की मेडिसिन का सहारा लेते हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह आता है कि अगर आप शाकाहारी हैं तो प्रोटीन कैसे पूरा करें?
Body-fitness-tips-hindi but कुछ समय के लिए वह हमें प्रोटीन तो दे देती है पर कुछ समय के बाद ही फिर से वही हाल हो जाता है बहुत से लोग सोचते हैं कि बिना मांस खाए शरीर नहीं बन सकता
लेकिन यह पूरी तरह गलत है
जब लोग हाई-प्रोटीन शाकाहारी फूड्स के बारे में सोचते हैं, तो अक्सर उनके दिमाग में सिर्फ पनीर या दाल आती है। लेकिन सच यह है कि शाकाहारी प्रोटीन के बहुत सारे बेहतरीन स्रोत हैं, जो पोषण के मामले में मांस के बराबर या उससे भी बेहतर हो सकते हैं
लेकिन सच्चाई यह है कि सही diet और सही planning के साथ शाकाहारी लोग भी आसानी से एक strong और fit body बना सकते हैं। जिसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा
आज भी बहुत लोग मानते हैं कि बिना चिकन, अंडा या मांस खाए body बनाना मुश्किल नहीं है।लेकिन सच्चाई यह है कि सही diet और सही planning के साथ शाकाहारी लोग भी आसानी से एक strong और fit body बना सकते हैं।
1.Body बनाने के 5 Golden Rules
- रोज exercise करें
- हर 3–4 घंटे में प्रोटीन लें
- 7–8 घंटे नींद लें
- 3–4 लीटर पानी पिएं
- consistency रखें
सही जानकारी और सही डाइट के साथ
शाकाहारी लोग भी आसानी से:
Muscle Gain कर सकते हैं
Fat Loss कर सकते हैं
Energy Boost कर सकते हैं
2 .क्यों जरूरी है अलग-अलग प्रोटीन खाना?
- एक ही चीज रोज खाने से, पूरा पोषण नहीं मिलता
- शरीर को सभी amino acids नहीं मिलते
- सही तरीका: अलग-अलग फूड्स mix करें
balanced diet रखें
3.इस गाइड में आपको मिलेगा
- 20+ हाई प्रोटीन फूड्स
- पूरा डाइट प्लान
- मसल्स बनाने के टिप्स
4.20 Best Protein Sources for Vegetarians (20 बेहतरीन शाकाहारी प्रोटीन स्रोत)
1. दाल (Lentils)
एक कप दाल में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
चावल या रोटी के साथ खाने से यह complete protein बन जाता है।
2. चना (Chickpeas)
एक कप चना = 15 ग्राम प्रोटीन
भुना चना, चना मसाला या ह्यूमस में खा सकते हैं।
3. राजमा (Kidney Beans)
एक कप राजमा = 15 ग्राम प्रोटीन
चावल के साथ खाने से पूरा पोषण मिलता है।
4. लोबिया (Black-eyed Peas)
लगभग 13 ग्राम प्रोटीन प्रति कप
हल्का और आसानी से पचने वाला।
5. सोयाबीन (Soybeans)
सबसे ज्यादा प्रोटीन: 28 ग्राम प्रति कप
लेकिन रोज ज्यादा न खाएं।
6. टोफू (Tofu)
100g में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन
पनीर का अच्छा विकल्प।
7. टेम्पेह (Tempeh)
100g में 19 ग्राम प्रोटीन
फर्मेंटेड होने से पाचन आसान।
8. सीटन (Seitan)
100g में 21 ग्राम प्रोटीन
“वेज मीट” जैसा टेक्सचर।
9. पनीर (Paneer)
100g में 18 ग्राम प्रोटीन
लेकिन फैट भी ज्यादा होता है।
10. ग्रीक योगर्ट (Hung Curd)
एक सर्विंग में 10 ग्राम प्रोटीन
दही से ज्यादा प्रोटीन।
11. दूध (Milk)
एक गिलास में 8 ग्राम प्रोटीन
12. राजगीरा (Amaranth)
एक कप में 9 ग्राम प्रोटीन
ग्लूटेन-फ्री।
13. क्विनोआ (Quinoa)
एक कप में 8 ग्राम प्रोटीन
Complete protein (सभी अमीनो एसिड)
14. कुट्टू (Buckwheat)
एक कप में 6 ग्राम प्रोटीन
15. चिया सीड्स (Chia Seeds)
2 चम्मच में 5 ग्राम प्रोटीन
16. अलसी (Flaxseeds)
2 चम्मच में 5 ग्राम प्रोटीन
ओमेगा-3 भी भरपूर।
17. हेम्प सीड्स (Hemp Seeds)
3 चम्मच में 10 ग्राम प्रोटीन
18. कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)
2 चम्मच में 7 ग्राम प्रोटीन
19. बादाम (Almonds)
एक मुट्ठी में 6 ग्राम प्रोटीन
20. मूंगफली (Peanuts)
30g में 9 ग्राम प्रोटीन
सस्ता और असरदार स्रोत।
5.रोजाना प्रोटीन जरूरत:
सामान्य व्यक्ति: 0.8–1g प्रति kg वजन
फिटनेस वालों के लिए: 1.2–2g प्रति kg
Vegetarian Protein से जुड़े मिथक
1. शाकाहारी लोगों को प्रोटीन नहीं मिलता
गलत! सही डाइट से आसानी से मिल जाता है।
2. सिर्फ सोया ही complete protein है
क्विनोआ, राजगीरा भी अच्छे स्रोत हैं।
3. ज्यादा प्रोटीन = ज्यादा फायदा
ज्यादा लेने से नुकसान भी हो सकता है।
4. प्लांट प्रोटीन कमजोर होता है
सही combination से उतना ही असरदार।
6.High Protein Foods
मूंग दाल
स्प्राउट्स
ओट्स
बाजरा
7.बहुत लोग रोज एक ही तरह का खाना खाते हैं, जिससे body को पूरा nutrition नहीं मिल पाता।
👉 Problem:
सभी amino acids नहीं मिलते
Muscle growth slow हो जाती है
👉 Solution:
अलग-अलग protein sources mix करें
Balanced diet follow करें
प्रोटीन हमारे शरीर का बिल्डिंग ब्लॉक (Building Block) है।
8.पूरे दिन प्रोटीन कैसे लें? (Smart तरीका)
सुबह
मूंग दाल चीला
दही + चिया
दोपहर
दाल + चावल
सलाद
स्नैक्स
भुना चना
मूंगफली
रात
पनीर / टोफू
रोटी
इसके फायदे:
मसल्स बनाने में मदद
शरीर की ताकत बढ़ाता है
बाल और स्किन हेल्थ सुधारता है
इम्युनिटी मजबूत करता है
वजन कंट्रोल में मदद करता है
9.ये गलतियाँ मत करें
सिर्फ पनीर पर निर्भर रहना
प्रोटीन कम लेना
junk food ज्यादा
पानी कम पीना
निष्कर्ष (Final Words)
प्रोटीन सिर्फ मसल्स के लिए नहीं, बल्कि
इम्युनिटी
एनर्जी
ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है
सही तरीका:
विविधता + संतुलन + सही टाइमिंग
अगर जानकारी अच्छी लगी तो लाइक और शेयर करें और जानकारी के लिए हमारे पेज को फॉलो करें
ऐसे और आर्टिकल देखने के लिए क्लिक करें👇
0 टिप्पणियाँ